Uncategorized

कर्नाटक में कमल खिलाने के लिए हजारीबाग बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल 10 दिनों से खूब बहा रहे हैं पसीना

Share
Share
Khabar365news

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व में झारखंड के आधा दर्जन से अधिक विधायक- सांसदों के साथ हजारीबाग के बीजेपी विधायक मनीष जयसवाल पर विश्वास जताते हैं उन्हें बैंगलोर शहरी क्षेत्र के यशवंतपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया है। विधायक मनीष जायसवाल ने संगठन द्वारा दिए गए अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए आदेश के तुरंत बाद से कर्नाटक के प्रवास पर हैं। यहां विधायक मनीष जायसवाल लगातार अपने प्रभाव क्षेत्र यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। पिछले 10 दिनों से विधायक मनीष जायसवाल लगातार इस विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर हैं और यहां विभिन्न संगठनात्मक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में अपने चुनावी दौरे के क्रम में विधायक मनीष जायसवाल अपने प्रभार क्षेत्र यशवंतपुर में अक्षय तृतीया व संत बसवेश्वरा जयंती के स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। विधायक मनीष जायसवाल ने यहां भाजपा संगठन से जुड़े लोगों के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता का जन समर्थन भाजपा की पाले में करने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। विधायक मनीष जायसवाल यशवंतपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी एसटी सोमाशेखर के साथ जनसभा को भी संबोधित कर रहे हैं तो वही चुनावी रणनीति पर लगातार मंथन करते हुए चुनाव कैंपेन में भी अपने अनुभव को खपा रहें हैं। सघन चुनाव प्रचार में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा प्रत्याशी के समर्थक और नुक्कड़ नाटक से जुड़े लोगों का भी खूब मनोबल बढ़ा रहे हैं। कर्नाटक के यशवंतपुर विधानसभा में ओबीसी बाहुल्य मतदाता है ऐसे में विधायक मनीष जायसवाल के चुनाव प्रचार में जुटे रहने से इस विधानसभा क्षेत्र के हर एक वर्ग के मतदाताओं में उनके प्रति भी खासा उत्साह और प्रेम देखा जा रहा है। महिला, युवा , व्यवसाई और प्रबुद्ध जनों का भी विधायक मनीष जायसवाल को अपार समर्थन मिल रहा है। विधायक मनीष जायसवाल के चुनावी दौरे के क्रम में लोग उन्हें आश्वस्त कर रहे हैं कि कर्नाटक में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार ही बनेगी। ज्ञात हो की यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और जेडीएस का अत्यधिक बोलबाला रहा है लेकिन 2019 के इलेक्शन में एसटी सोमाशेखर यहां बीजेपी से एमएलए बनें और कर्नाटक सरकार में मंत्री रहें। एसटी सोमाशेखर का भी इस विधानसभा क्षेत्र में विशेष पकड़ है ऐसे में सदर विधायक मनीष जायसवाल का बतौर विधानसभा प्रभारी यहां अनुभव भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जिताने में कारगर साबित होगी ।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लगातार 10 दिनों से खूब पसीना बहा रहे हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने बताया की कर्नाटक वासियों ने इस बार खाना है फिर से कर्नाटक में बीजेपी सरकार बनाना है। विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि केंद्र में भाजपा और प्रदेश में भाजपा यानी डबल इंजन की सरकार बनने से ही कर्नाटक का समुचित विकास संभव होगा। केंद्र और प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार होने से दोनों सरकारों के बीच विशेष संबंध में होता है जिससे प्रदेश के तरक्की का द्वार खुलता है और राष्ट्र भी सशक्त होता है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...