Home Jharkhand मोदी सरकार के तानाशाही रवैए के विरोध में कांग्रेस के राज्यस्तरीय उपवास कार्यक्रम में हजारीबाग से कई कांग्रेसी हुए शामिल
Jharkhand

मोदी सरकार के तानाशाही रवैए के विरोध में कांग्रेस के राज्यस्तरीय उपवास कार्यक्रम में हजारीबाग से कई कांग्रेसी हुए शामिल

Share
Share

हजारीबाग : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार मोदी अडानी के गठजोड़ द्वारा जनता और राष्ट्रीय संपत्ति की लूट तथा मोदी सरकार के तानाशाही रवैए के खिलाफ मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के माध्यम से एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की ।
उपवास कार्यक्रम में हजारीबाग से जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में जिला, नगर, प्रखंड तथा पंचायत स्तर से कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति से वाकिफ है । गहरे आर्थिक संकट के समय में भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादि ढ़ाचे को अडानी समूह को बेच रही रही है और एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानो को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों को करोड़ो की बचत जोखिम में है । जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सदन में दो सवाल पुछे थे पहला अडानी के सेल कम्पनियों में निवेश किए गए 20.000 हजार करोड़ रूपए किसके हैं और दुसरा सवाल प्रधानमंत्री मोदी का अडानी के साथ किया रिश्ता है । इतना पूछना मानो मेरे राष्ट्रीय नेता के लिए काल ही हो गया और आनन फानन में अलोकतांत्रिक तरिके से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई ।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, अवधेश कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, दिगम्बर प्रसाद मेहता, बिनोद सिंह उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, कैलाश पति देव, मिथिलेश दुबे, गुड्डू सिंह, बाबर अंसारी, माशूक अंसारी, रोहन ठाकुर, राम कुमार पटेल, जुबैर खान, कृष्णा कुशवाहा, मनोज मेहता, गुरूदयाल सिंह, अजय प्रजापति आदि शामिल थे ।

                         
Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...