Jharkhand

सरिया प्रखंड के पोटमा में संचालित अवैध आरामिल पर चला वन विभाग का बुलडोजर

Share
Share
Khabar365news


वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशों पर अवैध आरामिलो के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे सघन छापामारी एवं जप्ती अभियान के क्रम में आज दिनांक 26.04.2023 को सरिया प्रखंड के पोटमा में अवैध रूप से संचालित आरामिल पर छापामारी एवं जप्ती की कारवाई की गई। आरामिल के विरुद्ध की गई छापामारी में अवैध रूप से स्थापित आरामिल, आरा हाथी, प्लेटफार्म को जे.सी.बी. से समूल उखाड़कर नेस्तनाबूद कर दिया गया और स्थल पर संग्रहित वन पदार्थों (लकड़ियों) एवं उपस्करों (डीजल इंजन, आरा हाथी, विभिन्न प्रजाति के बोट्टा एवं चिरान) जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये से अधिक है, को जप्त करते हुए ट्रेक्टरों द्वारा वन प्रक्षेत्र कार्यालय, बगोदर(सरिया) परिसर में लाकर रखा गया है।

अवैध आरामिलो के खिलाफ की गईं छापामारी एवं जप्ती में आरामिल संचालक संतोष मिस्त्री उर्फ पप्पू शर्मा पिता सुखदेव शर्मा , मनोज शर्मा पिता किशुन मिस्त्री पो०- सबलपुर ग्राम – पोटमा , थाना – सरिया l 2- अज्ञात पर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 41, 42 एवं बिहार काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम 1990 की धारा 9, 10, 14 के तहत वन मुकदमा दर्ज किया गया है।

अवैध आरामिल के विरुद्ध आज हुई छापामारी एवं जप्ती का नेतृत्व श्री सुरेश राम, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, बगोदर के द्वारा किया गया। इस क्रम में अवैध आरामिलो के खिलाफ लगातार की जा रही छापामारी एवं जप्ती को लेकर वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि अवैध आरामिलो के खिलाफ छापामारी अभियान लगातार चलते रहेगा और जहाँ भी अवैध आरमिलो के संचालन की सूचना प्राप्त होगी, वहाँ बुलडोजर से इसे ध्वस्त करते हुए विधि-सम्मत कारवाई सुनिश्चत की जाएगी। उन्होने आगे बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार चोरी-छिपे चल रहे दर्जनों अवैध आरामिलो पर छापामारी कर आरामिल संयंत्र को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है एवं अवैध रूप से संग्रहित विभिन्न प्रजाति के लकड़ियों को जप्त किया गया है। इस क्रम में दोषियों के खिलाफ वन मुकदमा भी दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायगा। इस हेतु उनके द्वारा ग्रामीणों से वन क्षेत्रों में चोरी-छिपे आरामिलो के संचालन, अवैध पातन, खनन, परिवहन के बावत सीधे सूचना देने के लिए अपील भी किया गया है।

आज हुई अवैध आरामिलो पर छापामारी में प्रक्षेत्र के श्री अंशु कुमार, संजीत रविदास, श्री हीरामन कुमार, श्री संजीत वर्मा, श्री डीलो रविदास, उदय केशरी , देवनारायण दास, सोमनाथ मोदक,बिनोद गंजु, रवि कुमार,भुनेश्वर मंडल,हैदर अली वनरक्षी शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...