Home Jharkhand *उरीमारी लुरूंगा जंगल स्थित गुफा बनाकर अवैध कोयला खनन कर रहे अवैध कोयला कारोबारियों पर उरीमारी पुलिस का छापा*
Jharkhand

*उरीमारी लुरूंगा जंगल स्थित गुफा बनाकर अवैध कोयला खनन कर रहे अवैध कोयला कारोबारियों पर उरीमारी पुलिस का छापा*

Share
Share

रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उरीमारी ओपी अंतर्गत आज लुरूंगा जंगल में गुफा बनाकर अवैध कोयला खनन कर रहे अवैध कोयला कारोबारियों पर उरीमारी पुलिस का छापा, मिली जानकारी अनुसार यहां वर्षों से पुराना अवैध कोयला माईन्स बना हुआ था जहां प्रतिदिन कोयला माफिया चोरों द्वारा सैंकड़ों टन कोयला देर रात अंधेरे में कोयला उत्खनन किया जा रहा था। उरीमारी पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार द्वारा पुलिस दलबल के साथ छापेमारी की गई,जिस दौरान आज उरीमारी पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे कोयला खदान को डोजरिंग के दौरान मुहाने को बंद कर दिया गया है।वहीं पुलिस को आता देख मौके का फायदा उठाकर कोयला तस्कर उक्त स्थल से फरार हो गए। आपको बताते चलें कि बरका सयाल कोयलांचल में इस तरह के कोयला चोरी से सीसीएल को प्रतिदिन लाखों रुपये मूल्य के कोयला लूट व राजस्व नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा हैं। पूरे मामले पर उरीमारी थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार ने कहा अवैध रूप से कोयला चोरी रोकथाम हेतु आज पुलिस द्वारा छापामारी कर आवश्यक कार्रवाई की गई हैं और घटनास्थल पर कोयला मुहाने को डोजरिंग कर बंद कर दिया गया है ताकि अवैध कोयला उत्खनन पर पूर्ण रूपेण रोक लगाई जा सके।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...

BreakingJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आयोजित हुई एकता दौड़

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से...

BreakingActivejamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंगरांची

NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ और प्रभात फेरी आयोजित

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर में सत्यनिष्ठा शपथ...