Jharkhand

आत्मनिर्भर बनकर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही महिलाएं–विधायक प्रतिनिधि

Share
Share
Khabar365news


महिला सशक्तिकरण संगठन के भवन के लिए सदर विधायक ने किया पांच लाख की अनुशंसा
कटकमसांडी (हजारीबाग) झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की ओर से मंगलवार प्रखंड मुख्यालय परिसर में समुदाय संचालित प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन किया गया।मौके पर मौजूद बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, बीडीओ वेदवंती कुमारी‌, सीओ अनिल कुमार बीससूत्री अध्यक्ष सरयू यादव ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यालय का उदघाटन किया। विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने बताया कि हजारों की संख्या में झारखंड की बेटियां रोजगार के लालच में महानगरों की ओर कूच कर रही हैं। महानगरों में प्लेसमेंट कंपनियों के नाम पर मानव व्यापार से जुड़े कुछ अपराधियों द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से महिलाओं को प्रताड़ना दी जा रही है‌। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ऐसे लोगों को चिह्नित कर घर वापसी की व्यवस्था करता है। जेएसएलपीएस के ओर से कटकमसांडी प्रखंड के सैकड़ो महिला आत्मनिर्भरता की कहानी गढ़ रही है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी को माध्यम बनाकर महिलाएं स्वावलंबी हो रहीं हैं। कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में भी अच्छी खासी संख्या में सक्रियता बढ़ी है। पूरे प्रखंड में करीब पांच सौ महिलाएं ऐसी है, जो व्यवसाय कर रही हैं। घर में ही खाद्य सामग्री या ऋंगार की दुकानें खोल कर बैठ गई हैं। वहीं 1500 महिलाएं पशुपालन कर रहीं हैं। कल तक सौ-पचास रुपये के लिए दूसरे पर आश्रित रहनी वाली महिलाएं आज पांच से सात हजार रुपये महीने की कमाई कर रहीं हैं और अपने घर का खर्च के साथ-साथ अपने बच्चों को बेहतर भविष्य भी दे रही हैं। फाउंडेशन के ओर से बताया गया है कि महिलाओं को बैंक के माध्यम से सस्ते ब्याज पर ऋण मुहैया कराया जाता है। उक्त राशि से महिलाएं स्वयं का व्यवसाय खड़ाकर सशक्त बन रही है। गौरतलब है कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार भी कई कदम उठा रही है। ताकि महिलाओं को न सिर्फ आत्मनिर्भर बल्कि स्वाबलंबी भी बनाया जा सके। मौके पर उपस्थित पूर्व जिप सदस्य विजय सिंह भोक्ता, कटकमसांडी के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत यादव, कटकमसांडी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, बाबर अंसारी, अरविंद यादव, अनुराग मित्तल, शंभू पासवान आदि दर्जनों प्रबुद्धजन मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...