Home Active जामताड़ा में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई JTET-2026 परीक्षा
ActiveBreakingEducationJamtadaJharkhand

जामताड़ा में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई JTET-2026 परीक्षा

Share
Share

डीसी और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

20 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई परीक्षा, प्रथम पाली में 5,373 परीक्षार्थी हुए शामिल, 611 रहे अनुपस्थित

जामताड़ा। जिले में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे। इसी क्रम में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री शम्भू कुमार सिंह ने वरीय अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेबीसी जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, एडवर्ड इंग्लिश स्कूल एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पबिया स्थित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा की निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया तथा परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने का निर्देश दिया।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं अन्य कर्मियों को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा

उल्लेखनीय है कि जामताड़ा जिले के कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित है। प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में कुल 5,984 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 5,373 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 611 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा का संचालन जारी था।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री नीलम कुजूर, एसडीपीओ श्री वसीम रजा सहित संबंधित परीक्षा केंद्रों के स्टैटिक दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
PakurActiveJharkhand

JTET-2026: परीक्षा केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की...

ActiveJharkhandRanchi

धुर्वा में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को दी गई श्रद्धांजलि, 18वां मासिक कार्यक्रम आयोजित

रांची । देश व्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि...

ActiveJharkhandPakur

जेटेट-2026 को लेकर पाकुड़ प्रशासन अलर्ट, डीसी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण; 30 केंद्रों पर होगी परीक्षा

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026...