Home Bihar नीतीश कुमार आज झारखंड दौरे पर, मिशन 2024 पर करेंगे हेमंत से चर्चा
BiharBreakingPolitical

नीतीश कुमार आज झारखंड दौरे पर, मिशन 2024 पर करेंगे हेमंत से चर्चा

Share
Share

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद में जुट गए हैं। इस दौरान मंगलवार को उन्होंने ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। आज झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिलेंगे।

पटना। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड दौरे पर जा रहे हैं। जहां वह सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। शाम 4 बजे वह रांची पहुंचेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि करीब दो से ढाई घंटे तक दोनों नेताओं के बीच विपक्षी एकता को लेकर बातचीत होगी। उसके बाद शाम 6:30 बजे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। आपको बता दें कि इस दौरान उनके साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा भी मौजूद रहेंगे। कुछ दिन पहले ही ललन सिंह ने रांची में हेमंत से मुलाकात की थी। उस दौरान भी दोनों नेताओं ने इस बात को माना था कि राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के खिलाफ मजबूत गठबंधन जरूरी है। इसके लिए सभी समान विचारधारा वाले दलों को साथ आना होगा।

विपक्षी एकता के मिशन 2024 में जुटे नीतीश:

दरअसल, जब से नीतीश कुमार ने एनडीए का दामन छोड़कर बिहार में महागठबंधन के साथ सरकार बनाई है, तब से वह लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को लामबंद करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उसी दिन आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी। उसके अगले दिन सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और सीपीआई महासचिव डी. राजा से मिले थे। विपक्षी एकता के मिशन में जुटे नीतीश ने कोलकाता में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी भेंट की थी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhand

झारखंड में 19 नवंबर से बदलेगा मौसम, चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

राॅंची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।...

JharkhandPoliticalRanchi

रामसेवक सिंह बने झारखण्ड जदयू के प्रभारी

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह को...

BreakingJharkhandRanchi

गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजपा ने उठाए सवाल, राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग

भूषण बाड़ा को किसका संरक्षण? : भाजपा एसटी मोर्चा | 14 वर्षीय...

BreakingJharkhandRanchi

भाजपा नेरेटिव सेट न करे, जांच पूरी होने और कोर्ट के निर्देश का इंतजार करे : विकास सिंह मुंडा

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में झामुमो ने अपना स्टैंड किया स्पष्ट,...