Jharkhand

फैशन शो प्रतियोगिता में दिखी अनेकता में एकता की झलक

Share
Share
Khabar365news

अनेकता में एकता देश की पहचान : डॉ मुनीष गोविंद

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के तरबा-खरबा स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस परिसर में स्थापना दिवस को लेकर बीते 4 मई से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रतियोगिता के छठे दिन फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति से जुड़े परिधान के साथ साथ आधुनिक परिधान पहने प्रतिभागी, प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान देश की अनेकता में एकता का एहसास बखुबी किया जा सकता था। यह प्रतियोगिता बिनिता सिंह की अगुवाई और माधवी मेहता, उमा कुमारी, पूजा सिंह, प्रिया कुमारी, पंकज प्रज्ञा व डॉ स्वाति भार्गव की देखरेख में संपन्न कराई गई। वहीं बतौर जज विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, डॉ रोजीकांत व एसएनके उपाध्याय ने प्रतिभागियों के वेशभूषा, प्रस्तुति व सामान्य ज्ञान की जानकारी के आधार पर अंक दिए। इस मौके पर कुलपति डॉ पीके नायक ने कहा कि विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न राज्यों के परिधान पहने थे, जो दर्शाता है कि हम एक ही गुलदस्ते के अलग अलग पुष्प हैं। वहीं कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि बड़ी जनसंख्या वाले देश भारत की यही खूबसूरती है कि विभिन्न राज्यों व क्षेत्रों की बोली, परिधान व अन्य की विभिन्नता के बावजूद हम सब भारतीय मिल-जुलकर रहते हैं। यही वजह है कि भारत को अनेकता में एकता का देश कहा जाता है। डीन एडमिन डॉ एसआर रथ को भी विद्यार्थियों का विभिन्न राज्यों के परिधान के साथ प्रतियोगिता में शामिल होना मोतास्सिर किया। कोर कमेटी हेड डॉ बिनोद कुमार ने बताया कि आगामी 16 मई को आईसेक्ट विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...