Jharkhand

लोहरदगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय समिति ने जारी किया वर्ग संगठनों के पदाधिकारियों की सूची, मोजम्मिल अहमद

Share
Share
Khabar365news

Bureau report,Amar Goswami

लोहरदगाः झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति के अनुशंसा पत्र के आलोक में केन्द्रीय समिति ने लोहरदगा जिला के वर्ग संगठनों के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी सूची में लोहरदगा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर अजय उरांव को, जबकि सचिव पद पर हर्ष तिवारी को पदस्थापित किया गया है। उसी तरह उपाध्यक्ष पद पर अखबार अंसारी, कौशल सिंह और सफिउल्लाह अंसारी को पदस्थापित किया गया है। लोहरदगा जिला महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सरिता भगत को, जबकि सचिव पद पर श्रीमती बरखा रानी को पदस्थापित किया गया है। उसी तरह उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती जयवंती उरांव और श्रीमती चुवंती उरांव, सहसचिव पद पर श्रीमती लक्ष्मी टाना भगत एवं श्रीमती गुलशन आरा को पदस्थापित किया गया है। लोहरदगा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद पर सतीम टोप्पो को पदस्थापित किया गया है। जबकि  सचिव पद पर मंसूर अंसारी को पदस्थापित किया गया है। उसी तरह उपाध्यक्ष पद पर ललित लकड़ा एवं जुनाब आलम तथा सचिव तैयब खान और कोषाध्यक्ष के रूप में इफ्तेखार हुसैन को पदस्थापित किया गया है। लोहरदगा जिला बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष पद पर श्यामनंदन लोहरा एवं सचिव पद पर सचिव रमेश उरांव को पदस्थापित किया गया है। जबकि  उपाध्यक्ष के पद पर सिलबानुश केरकेट्टा, इसरार अहमद एवं महेश उरांव को पदस्थापित किया गया है। केन्द्रीय महासचिव श्री पाण्डेय ने सूची जारी करते हुए लोहरदगा जिला अन्तर्गत नवगठित वर्ग संगठनों के जिला समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि लोहरदगा जिला समिति, लोहरदगा जिला अन्तर्गत आने वाले केन्द्रीय समिति के सदस्यों तथा वरिष्ठ नेताओं से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए  संबंधित निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए यथाशिघ्र वर्ग संगठनों के जिला समिति का पूर्ण गठन कर प्रखण्ड एवं पंचायत समितियों का गठन या पुर्नगठन कर जिला समिति के अध्यक्ष के माध्यम से केन्द्रीय कमिटी को भेजेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोहरदगा जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने सभी वर्ग संगठनों के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार वर्ग संगठनों के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि  आगामी 7 दिनों के अंदर आप सभी अपने वर्ग संगठन की बैठक कर केंद्रीय निर्देश के अनुरूप जिले के वरिष्ठ साथियों (झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा जिला समिति एवं केंद्रीय समिति के सदस्यों सहित) से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर वर्ग संगठन के विस्तार हेतु झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा जिला समिति को अनुसंशा (बैठक के कार्यवाही पुस्तिका की छाया प्रति संलग्न कर) प्रेषित करें ताकि वर्गसंगठनों के पूर्ण जिला समिति का गठन किया जा सके। साथ ही प्रखंड एवं पंचायत समितियों के गठन प्रक्रिया में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति एवं पंचायत समितियों से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...