Uncategorized

डकरा ओल्ड डिस्पेंसरी भवन में रक्तदान शिविर का हुआ उदघाटन

Share
Share
Khabar365news

डकरा. रक्तदान के क्षेत्र में छोटा सा यह कोयलांचल क्षेत्र पूरे देश के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहा है जिससे सीख लेने की जरूरत है.उक्त बातें खलारी इंस्पेक्टर फरीद आलम ने कही.वे शुक्रवार को डकरा ओल्ड डिस्पेंसरी भवन में रक्तदान शिविर उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में रक्तदान के प्रति एसा उत्साह कहीं नहीं देखा है.संपूर्ण मानवता एसे महादानियों के प्रति त्रृणि होंगे.विजय दिवस के मौके पर रांची के सदर अस्पताल में इलाजरत थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ यह शिविर सिविल सोसायटी खलारी-डकरा द्वारा लगाया गया था.इसके पहले इंस्पेक्टर फरीद आलम ने फीता काट कर शिविर का उद्घाटन किया.शिविर में कुल 144 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया.रक्तदाताओं में महिलाओं की संख्या काफी थी.चार सीआईएसएफ जवान, सिविल सोसायटी से जुड़े लोग बड़ी संख्या में रक्तदान किया.सभी रक्तदाताओं को ट्राॅफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.शिविर में एनके प्रबंधन,जाॅय माइनिंग आदि ने सहयोग किया.इस अवसर पर डा.इरशाद, अनील पासवान, विनोद विश्वकर्मा, सुनीता महतो, रामकुमार,डब्लू, नितेश कुमार,लव कुमार,ममता देवी,सरिता देवी,मुन्ना मिश्रा, अनिल जैन,रामसेवक प्रसाद, इस्माइल अंसारी आदि मौजूद थे…………..

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...