Home Jharkhand लोहसिंघना थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने पद ग्रहण करते ही लोगों में विश्वास जताया
Jharkhand

लोहसिंघना थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने पद ग्रहण करते ही लोगों में विश्वास जताया

Share
Share

अभी कुछ दिन पहले ही लोहसिंघना में नए प्रभारी के रूप में विपिन कुमार यादव ने पद ग्रहण किया है और उन्होंने लोगों में विश्वास दिलाया है कि आप लोग निसंकोच होकर हम पर भरोसा कीजिए आपके समस्या का निष्पादन शीघ्र किया जाएगा। जब हमारे संवाददाता ने थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में आने वाले सभी स्थानों को अपराध मुक्त बनाना है कोई भी इंसान अपनी छोटी बड़ी सारी समस्याओं को लेकर हमसे डायरेक्ट मिल सकता है उनकी समस्याओं को दूर करने ही के लिए हम बैठे हैं और उन्होंने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं मुझे जनता का सेवा करने के लिए चुना गया है मेरी पहली प्राथमिकता है कानून व्यवस्था को बनाए रखना और जनता के साथ न्याय करना चाहे वह जनता किसी भी वर्ग से आता हो गरीब हो या अमीर न्याय पहले होना चाहिए क्षेत्र में नशा करने वाले लोग सुधर जाए क्योंकि अब कोई बचने वाला नहीं है नशा और चोरी करने वालों की खैर नहीं। नशा के सौदागर ओ को बख्शा नहीं जाएगा। इसी का उदाहरण देते हुए आज हमारे प्रभारी ने लोहसिंघना थाना अंतर्गत मंडई कला के हरिजन टोला में टीम बनाकर छापामारी किया जिसमें करीब 60 किलो अवैध जावा महुआ तथा 20 लीटर अवैध महुआ शराब को नष्ट किया गया।हम थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव के इस कार्य की सराहना करते हैं और इसी तरह से इनकी अच्छे कार्य करने की उम्मीद करते हैं कि यह हमेशा जनता के हित में कार्य करेंगे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhand

झारखंड में 19 नवंबर से बदलेगा मौसम, चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

राॅंची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।...

JharkhandPoliticalRanchi

रामसेवक सिंह बने झारखण्ड जदयू के प्रभारी

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह को...

JharkhandRanchi

वाहे गुरु कहिए सदा सुखी रहिए..

कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड में मंगलवार की सुबह श्रद्धा, भक्ति और...