Jharkhand

लोहरदगा : सीठियो कोयल नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा,एक बच्चे की डूबने से हुई मौत,

Share
Share
Khabar365news

ब्यूरो रिपोर्ट, अमर गोस्वामी

लोहरदगा : सीठीयो कोयल नदी में डूबने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। बालक के शव को स्थानीय गोताखोर ने नदी से बाहर निकाला वहीं सेन्हा थाना पुलिस ने शव को जब्त करते हुए पिस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।  घटनास्थल पर पहुंचे  डीएसपी परमेश्वर प्रसाद थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने मामले की पड़ताल की है। जानकारी अनुसार सेन्हा थाना के सीठियो पुल के नीचे दक्षिण कोयल नदी में एक 13 वर्षीय किशोर डूब गया है। घटना रविवार दोपहर  2:30 बजे की है। बालक अपने अन्य मित्रों के साथ  राणा चौक से कोयल नदी गया था। बालक कोयल नदी  किनारे कपड़ा खोल के नहाने के लिए उतरे तीनो बालक डूबने लगे। तीनों को डूबते देख कर स्थानीय ग्रामीणों ने दो बालक को सुरक्षित पानी से निकाल लिया जबकि तीसरा बालक डूब गया। बालक की पहचान राणा चौक निवासी राजीव गुप्ता के पुत्र कुबेर राज उम्र 13 वर्ष के रूप में हुई है।  उसके साथी पवन रजक, पिता नरेश रजक एवं अतुल महतो पिता राजू महतो के अलावा सतीश रजक पिता बबलू रजक उम्र 23 वर्ष कोयल नदी सीठियो में नहाने गए थे। दो को डूबने से स्थानीय लोगों ने बचा लिया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आयुष डॉक्टरों की 670 पदों पर केवल 48 तैनात, सीपी सिंह ने सरकार से मांगा जवाब

Khabar365newsविधानसभा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तारांकित प्रश्न पर जोरदार चर्चा हुई।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डायन-बिसाही प्रथा के खिलाफ कानूनी रूप से लड़ने वाले प्रेमचंद नहीं रहे

Khabar365newsअंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़ी महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए अपना...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडब्रेकिंग

छतरपुर में दीदी बड़ी योजना में घूसखोरी, रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

Khabar365newsजिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलदाग गांव में दीदी बड़ी योजना से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नॉर्थ कर्णपुरा की खदानों से मिला 30 करोड़ साल पुराने जीवाश्म के संकेत

Khabar365newsझारखंड स्थित नॉर्थ कर्णपुरा के कोयला खदानों से 30 करोड़ साल पुरानी...