BiharCrimePatna

माँ ने दो बेटियों के साथ खाया जहर

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट संजीत बर्णवाल

बेगूसराय| दिल दहला देने वाली बड़ी खबर आ रही है। एक महिला ने अपने दो बेटियों के साथ जहर खिलाने के बाद खुद ही जहर खा लिया जिससे महिला और एक बेटी की मौत हो गई जबकि एक बेटी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दरअसल पूरी घटना घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर नया टोला गांव की है। बताया जाता है दिवाकर महतो की 35 वर्षीय पत्नी विभा कुमारी अपनी 9 साल की बेटी रूपा कुमारी और 7 साल की बेटी अंजली कुमारी को ठंडा में जहर मिलाकर पिला दिया और खुद भी पी लिया।

जहर पीने ने मां वीभा देवी और रूपा कुमारी की घर में ही मौत हो गई और अंजली कुमारी गंभीर रूप से घर में ही पड़ी थी। आस-पड़ोस के लोगों ने जब तीनों को घर में बेहोश देखा तब जाकर घटना की जानकारी गांव वालों को मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची ओर तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने मां बेटी को मृत घोषित कर दिया है जबकि एक बेटी को नाजुक हालत में भर्ती किया गया है। विभा कुमारी ने जहर अपने बच्चों को और खुद क्यों खाई या स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विभा कुमारी का पति दिवाकर महतो बंगलौर में रहकर मजदूरी का काम करता है स्थानीय लोगों की मानें तो पारिवारिक विवाद या आर्थिक तंगी की वजह से महिला ने अपने बच्चों के साथ जहर खाया होगा। फिलहाल पुलिस घटना की सूचना मृतिका के पति को दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

आसकंधा पंचायत में नाली मरम्मत पर 4.99 लाख रुपये खर्च, कार्य की गुणवत्ता और भुगतान की जांच की मांग

Khabar365newsस्वीकृत राशि, मापी पुस्तिका (एमबी) और निर्माण कार्य की स्थिति का सत्यापन...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की Apache के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsSIT की छापेमारी में मिली सफलता, विलासपुर चौक के अर्धनिर्मित मकान से...

ActiveBiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों ओर बनेगी सड़क,

Khabar365newsगोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों किनारों पर...

ActiveBiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंगरांची

बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Khabar365newsपटना: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर बिहार...