Jharkhand

नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष ने खोला मोर्चा

Share
Share
Khabar365news

बड़कागांव क्षेत्र गोंदलपुरा गांव में ग्रामीणों ने अड़ानी ग्रुप के द्वारा जबरन जमीन लेने को लेकर लगातार 61 वें दिन धरना प्रदर्शन किया । नव झारखंड फॉउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने अड़ानी, एनटीपीसी (NTPC) और त्रिवेणी सैनिक माइनिंग (Triveni Sainik Mining) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने ग्राम सभा के माध्यम से तय कर लिया है कि वे अपना जमीन अड़ानी कंपनी को नही देगी। उसके बावजूद कंपनी यहाँ से जा नही रही। एनटीपीसी एवम सहयोगी कंपनी त्रिवेणी सैनिक द्वारा किये जा रहे खनन, डिस्पैच तथा परिवहन का काम बड़ी तेजी से चल रहा है।
वहीं स्थानीय ग्रामीणों के प्रति कंपनी का रवैया बेहद निराशाजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
किशोरी राणा ने कंपनी को चेताते हुए कहा कि जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्या का निदान करें अन्यथा आंदोलन के लिए उन्हें बाध्य होना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों के आम सभा एंव ग्राम सभा बैठकों को रद्द किया। लेकिन अब अड़ानी उस जमीन को जबरन अपने कब्जे में ले रही है । यहाँ तक कि हमारे जन प्रतिनिधि सांसद एंव विधायक भी इस मामले से पीछे हट रहे। उन्होंने उम्मीद जतायी कि रैयतों की जीत होगी। समाधान के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाए। आंदोलन के तत्पश्चात सभी पयार्वरण पखवाड़ा के तहत पेड़ो में रक्षा सूत्र बंधा। आंदोलन में मुख्य रूप से पुर्व मुखिया श्री कांत निराला, कृष्णा राणा , मुखिया बासुदेव यादव, देवनाथ महतो, अनिरुद्ध कुमार , मनोज गुप्ता, लखिन्दु ठाकुर, मो. इब्राहिम , इमाम साहब, एंव अन्य सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...