Uncategorized

शहर के आनंदपुरी कॉलोनी पहुंचे विधायक मनीष जायसवाल, मुहल्ले वासियों से मिलकर जानी उनकी समस्या

Share
Share
Khabar365news

शहर के आनंदपुरी कॉलोनी पहुंचे विधायक मनीष जायसवाल, मुहल्ले वासियों से मिलकर जानी उनकी समस्या

बिजली समस्या बनी है मुहल्ले की परेशानी का सबब, जल्द निजात दिलाने का जताया भरोसा विधायक मनीष जायसवाल

हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित आनंदपुरी कॉलोनी का सोमवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दौरा किया। यहां स्थानीय मोहल्ले वासियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और उनके साथ धरातल पर जाकर देखा। आनंदपुरी कॉलोनी वासियों ने बिजली की समस्या को परेशानी का सबब बताते हुए यहां लगे 200 केवीए के जर्जर ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने और बिजली की आधारभूत संरचना मजबूत कराने की मांग की। इससे पूर्व कॉलोनी के महिला- पुरुष बड़ी संख्या में विधायक मनीष जायसवाल के स्वागत को जुटे ।स्थानीय लोगों के साथ विधायक मनीष जायसवाल ने धरातल पर जाकर जर्जर ट्रांसफार्मर का जायजा लिया और लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही आपके इस समस्या का समाधान किया जाएगा ।मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद मुरमय चाकी, अजय कुमार, अवधेष सिंह, राम सिन्हा, नवीन कुमार, राजकुमार, संगीता कुमारी, सुनीता कुमारी, श्वेता सिन्हा, ईश्वर यादव, अरुण कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...