Uncategorized

एक वर्ष से सेविका गायब सहायिका के भरोसे चल रहा केंद्र

Share
Share
Khabar365news

एक वर्ष से सेविका गायब सहायिका के भरोसे चल रहा केंद्र

हजारीबाग कटकमसांडी प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र रेबर पंचायत के कुरहागढ़ा अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका के गायब रहने से ग्रामीणो में घोर नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों की माने तो केंद्र में नियुक्त सेविका आशा देवी तकरीबन दो वर्षों अपने पूरे परिजनों के साथ हजारीबाग में रहकर सहायिका के भरोसे आंगनबाड़ी का संचालन कर रही है। ग्रामीणों के लिखित शिकायत के बाद भी सम्बन्धित विभिग के आलाधिकारी मौन हैं। बताते चले कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से सरकार की काफी जनहितकारी योजनाएं संचालित होती हैं, जिनमें लाडली योजना, प्रसूति समेत टीकाकरण आदि कार्यक्रमों में सेविका की भूमिका अहम होती है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सूचना देने के बाद अग्रेतर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मगर सेविका पर अबतक किसी तरह की कोई करवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब विभाग की मिलीभगत का खेल है। बताया गया कि सेविका आशा देवी से ज्यादा शिक्षित बेरोजगार महिलाएं गांव में हैं। उन्हें यह कार्य सौंपा जाए क्योंकि आशा देवी की मनमानी रवैया से पूरे पोषक क्षेत्र के लोग परेशान हैं। अगर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण सहित अभिभावकगण जिला उपायुक्त एवं मुख्यमंत्री तक लिखित शिकायत करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...