Jharkhand

*पतरातू जनता नगर स्थित अज्ञात अपराधकर्मी ने एक महिला के गले से चेन वा मंगलसूत्र किया छिनतई।थानें में प्राथमिकी दर्ज कराई गई*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के जनता नगर पतरातु में बाइक सवार घात लगाए अज्ञात अपराधकर्मी ने एक महिला के गले से सोने का चेन व मंगलसूत्र की छिनतई कर ली । इस संबंध में आज पीड़ित महिला ज्योति देवी ने पतरातु थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पति मुकेश पांडे सीमा जो सुरक्षा बल में कार्यरत हैं जिनका पोस्टिंग लद्दाख में है। वह पीटीपीएस जनता नगर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रही थी। इसी दौरान उनके आवास ईटी-90 के गली से बाइक पर सवार दो हेलमेट पहने अज्ञात युवक ने महिला के गले से चेन व मंगलसूत्र लूट लिया। जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख बताई जा रही है। जब महिला शोर मचाने लगी तो अपराधियों ने उसका गला दबा दिया। पीड़िता ज्योति देवी जब तक कुछ समझ पाती दोनों बाईक सवार अपराधकर्मी घटनास्थल से फरार हो गए।ज्ञात हो रामगढ़ थाना क्षेत्र में भी एक महिला के साथ बाइक सवार दो अज्ञात अपराधकर्मी ने सोने का चेन छिनतई की थी अभी एक सप्ताह भी बित पाई है और पतरातु में सेम उसी तरह का घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है।जिसके बाद पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...