रामगढ़: *खेलो इंडिया के तहत झारखंड राज्य के सभी जिलो में खेलो इंडिया सेन्टर की शुरुआत किया जा रहा है। जिसके तहत सिधो-कान्हो स्टेडियम को फुटबॉल सेन्टर हेतु चयनित किया गया है। उक्त के तहत बुधवार को खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल की शुरुआत की गई। ट्रायल के दौरान पहले दिन जिले के सभी प्रखंडों के 10-14 वर्ष के 99 बालक एवं 26 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।**ट्रायल के दौरान जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती रूप रानी तिर्की ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए हमेशा इसी तरह खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं खेलते रहने की बात कही।*
Leave a comment