Jharkhand

*झारखंड सरकार के निर्देशानुसार जन्म-मृत्यु निबंधन को लेकर चलेगा विशेष अभियान*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के आम नागरिकों को उनके परिवार में हुए जन्म-मृत्यु की घटना के निबंधन हेतु झारखंड सरकार के निर्देशानुसार 14 जुलाई 2023 से 14 अगस्त 2023 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।**जन्म-मृत्यु निबंधन संबंधित आवश्यक सूचना:-*1. अपने परिवार में हुए जन्म/मृत्यु की सूचना 21 दिनों के अंदर संबंधित रजिस्टार को देकर निबंधन कराएं एवं नि:शुल्क प्रमाण पत्र पाएं। विलंब शुल्क 1 रुपये मात्र देकर विलंब निबंधन करने का भी प्रावधान है।2. लड़का हो या लड़की, जन्म पंजीकरण हर बच्चे का अधिकार है।3. जन्म प्रमाण-पत्र हर जगह उपयोगी है- स्कूल में, सरकारी दफ्तर में, पासपोर्ट बनवाने में, नागरिकता प्रमाण पत्र बनवाने में, अपनी पहचान आदि।4. जन्म/मृत्यु चाहे घर में हो या अस्पताल में, प्रमाण पत्र आवश्यक है।5. जन्म/मृत्यु जिस गांव/शहर में हुआ हो, प्रमाण पत्र वहीं से लें।*जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र कहां से प्राप्त करें:-*1. ग्रामीण इलाकों में पंचायत सचिव एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए जन्म/मृत्यु के लिए वहां के चिकित्सा प्रभारी रजिस्टार हैं।2. शहरी इलाकों में हुए जन्म/मृत्यु का प्रमाण-पत्र संबंधित चिकित्सा महाविद्यालय, अस्पताल के उपाधीक्षक, सदर अस्पताल में जन्म/मृत्यु होने पर वहां के उपाधीक्षक, अनुमंडल अस्पताल में जन्म/मृत्यु होने पर वहां के उपाधीक्षक, संबंधित रेफरल अस्पताल/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्म/मृत्यु होने पर वहां के चिकित्सा पदाधिकारी से, संबंधित नगर निगम या नगर परिषद/छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत जन्म/मृत्यु होने पर संबंधित पदाधिकारी से जन्म/मृत्यु प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।3. इसके अतिरिक्त सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक/एएनएम/आंगनबाड़ी सेविका/साहिया को प्रपत्र-1 में सूचना देकर भी जन्म प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अथवा परिवार का कोई भी व्यस्क सदस्य प्रपत्र-1 में सूचना भरकर संबंधित रजिस्ट्रार को देकर जन्म प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...