Jharkhand

*कुज्जू पुलिस ने 370 पेटी 10 लाख का अवैध शराब किया जब्त।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ पुलिस ने अवैध शराब का भंडाफोड़ करते हुए आज एसडीपीओ किशोर कुमार रजक द्वारा प्रेस वार्ता किया गया। प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा गठित टीम के द्वारा दिनांक 14 जुलाई 2023 को कुज्जू ओ०पी० क्षेत्र के दिगवार एन एच -33 सड़क पर चेकिंग के क्रम में रांची की तरफ से आ रही है ट्रक नं० पीयू 52 जीए 4959 को रोका गया। जिसके डाला को चेक करने पर उसपर रुई लोड पाया गया। रुई. के अंदर छुपाकर रखा 389 पेटी विदेशी शराब लदा पाया गया। पकड़ाये वाहन चालक से वाहन पर लदा शराब के पेटी के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि उक्त शराब राउरकेला (ऊडिसा) से लोड कर सिलिगुड़ी (बंगाल) में खपाने के लिए जा रहे थे। ट्रक नं0 पीयू 52 जीए 4959 का जांच पड़ताल किया तो पाया कि उक्त ट्रक का नम्बर फर्जी है। तत्पश्चात पीयू 52 जीए 4959 एवं उसपर लदा अवैध 370 पेटी शराब को आवश्यक जांच हेतू कुज्जू, ओ०पी० पर लाया गया। जांच के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी कि उक्त ट्रक पर लदा 370 पेटी शराब को अवैध रूप से बिना कोई वैध कागजात के अन्यत्र ले जाया जा रहा था। इस संबंध में माण्डू (कुज्जू) थाना कांड सं0 155/2023 दिनांक 14.07.2023 धारा-272/273/420/120 (बी) भा०द०वि० एवं 47(ए) उत्पाद अधि0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। पुलिस ने घटना में संलिप्त गुरजीत सिंह उम्र 48 वर्ष पिता महेन्द्र सिंह सा० – बाथु पो०- बाथु थाना-हरौली जिला ऊना (हिप्रo) अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने पीयू 52 जीए 4959 ट्रक, इंपीरियल 750एम आई 50 कार्टुन 600 बोतल, 375 एम आई 120 कार्टुन 2880 बोतल, इंपीरियल 180एम आई 150 कार्टून 7200 बोतल, रॉयल चैलेंज 750 एम आई 50 कार्टून 600 बोतल, वाहन पर लोड माल से संबंधित कागजात जब्त किया है। इसमें कुल 370 पेटी 11280 (ग्यारह हजार दो सौ अस्सी) बोतल विदेशी शराब छापामारी दल में मिला है। छापेमारी दल में पु०नि० रविन्द्र सिंह माण्डू अंचल, पु0अ0 नि0 विनय कुमार ओ०पी० प्रभारी कुजू ओ०पी०, स०अ०नि० तालेवर महतो कुजू ओ०पी०/स०अ०नि०सुजीत कुमार सिंह, आरक्षी 433 अजय कुमार महतो, गृहरक्षक 067 योगेन्द्र महतो के नाम शामिल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...