मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

झारखंड कुशवाहा महासभा का एकदिवसीय राजनीतिक भागीदारी सह चिंतन शिविर संपन्न

---Advertisement---
Khabar365news

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

हजारीबाग : झारखण्ड कुशवाहा महासभा द्वारा एक दिवसीय राजनीतिक भागीदारी सह चिंतन शिविर आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता मुख्य संरक्षक हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता और संरक्षक बड़कागांव के पूर्व विधायक  लोकनाथ महतो थे । जबकि मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता, विशिष्ट अतिथि गांडेय विधान सभा के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा , गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता थे. अतिथियों ने गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक, शाहिद जगदेव प्रसाद, पूर्व विधायक स्व. रामेश्वर महथा, पूर्व सांसद स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा, पूर्व मंत्री स्व अकलू राम महतो, पूर्व मंत्री स्व देव दयाल कुशवाहा के प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवम दीप प्रज्ज्वलित कर चिंतन शिविर की शुरूआत की. प्रदेश संगठन मंत्री बटेश्वर प्रसाद मेहता और हज़ारी बाग के जिला पदाधिकारीगण ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवम माला पहनाकर स्वागत किया तदुपरान्त प्रदेश महासचिव सत्यदेव प्रसाद ने विषय प्रवेश कराया. मुख्य अतिथि विधायक शशी भुषण मेहता ने कहा कि झारखंड में हमारी आबादी 16%हैओर राजनीति में जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए. इसके लिए हमलेगों को आगे मोर्चा संभालने की जरूरत है, जो भी हमारे लोग सांसद, विधायक बनना चाहते हैं अथवा चुनाव लड़ते हैं । उन्हें जाति के साथ साथ जमात की राजनीति करनी होगी तभी सफलता मिलेगी. मुख्य संरक्षक भुनेश्वर मेहता, संरक्षक लोकनाथ महतो ने कहा कि हजारीबाग, चतरा और कोडरमा लोकसभा सीट हमारी पुश्तैनी है इसके अलावे गिरिडीह, धनबाद और रांची में भी हम मजबूत स्थिति में हैं रही बात विधान सभा की तो हजारीबाग, बड़कागांव, बरकट्ठा, बरही, गांडेय, बोकारो, हुसैनाबाद, जमुआ जो आरक्षित है, तमाड़ जो आरक्षित है हमारे लोग प्रतिनिधित्व कर चुके हैं । जबकि कोडरमा, रामगढ़, धनबाद, बगोदर, राजधनवार ,पोड़ायाहाट, विश्रामपुर, भवनाथपुर , बाघमारा जैसे कई विधानसभा ऐसे हैं जहां हम काफी मजबूत स्थिति में हैं, जरूरत है अपने लोगों को एकजुट कर लड़ाई लड़ने की तभी हमारा खोया हुआ विरासत हमे मिलेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जे. पी. वर्मा ने समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही. प्रदेश अध्यक्ष हाकिम महतो ने कहा कि बहुत जल्द हम शिष्ट मंडल के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों के सुप्रीमों से मिलकर अपनी हिस्सेदारी की बात रखेंगे, उसके बाद रांची की धरती पर विशाल रैली किया जाएगा.  उत्तरी छोटानागपुर के प्रकोष्ठ अध्यक्ष  डॉ. आर सी प्रसाद मेहता ने कहा की समाज मे एकता का परिचय देकर ही राजनीतिक के क्षेत्र मे प्रचम लहराकर सफलता पा सकते हैं। मौके पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में प्रणव वर्मा, अर्जुन कुमार , बटेश्वर प्रसाद मेहता, डॉ आर. सी. मेहता, बी. एन. सिंह, विजय महतो, अजीत मांझी, अनीश मंडल, संजय मेहता, बासुदेव वर्मा, नरेश वर्मा, उचित महतो, मुनिया देवी, अर्जुन वर्मा, देवेंद्र मेहता, राजपति देवी, सूरज महतो,राजकिशोर महतो, अमरलाल महतो, वीरेंद्र मेहता, मुकुटधारी महतो, बालेश्वर कुमार, केदार दांगी, भुषण कुशवाहा, सुनील कुमार महतो समेत प्रदेश के पदाधिकारी और जिला के प्रमुख लोग उपस्थित थे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply