मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

पीडीएस डीलर संघ की 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल को तत्काल स्थगित किया गया

---Advertisement---
Khabar365news

हजारीबाग – फैयर प्राइस डीलर एसोसिएशन हजारीबाग ने प्रदेश कमेटी के निर्णय अनुसार अपनी समस्या से संबंधित 1 अगस्त 2023 से झारखंड सरकार के विरुद्ध अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया गया था और इसकी सूचना हजारीबाग जिला अध्यक्ष नंदू प्रसाद ने उपायुक्त महोदया एवं जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी हजारीबाग को देते हुए सम्मानित हजारीबाग के प्रेस मीडिया को भी सूचना दी गई थी l प्रेस मीडिया में अनिश्चितकालीन हड़ताल संबंधित आने के बाद झारखंड सरकार की नींद टूटी और एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ वार्ता करने के लिए तैयार हुई l सरकार ने 2 दिन वार्ता के लिए समय सीमा तय किया दोनों दिन डीलर प्रतिनिधि एवं सरकार के बीच सकारात्मक वार्ता हुई जो निम्न है PMGKAY कमीशन संबंधित, अनुकंपा पर चर्चा, गोदाम से डीलरों को कम अनाज मिलने के संबंध में, मशीन को 2G से 4G में परिवर्तन संबंधित, डीलरों के कमीशन में वृद्धि एवं मानदेय पर विचार विमर्श, वितरण संबंधित पेपर लेस व्यवस्था इत्यादि बिंदुओं पर झारखंड सरकार के विभागीय मंत्री श्री रामेश्वर उरांव ,विभागीय सचिव श्री अमिताभ कौशल, अपर सचिव श्री सतीश चंद्र चौधरी एवं संयुक्त सचिव श्री दीपक कुमार जी के उपस्थिति में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई l जिसमें सरकार ने सहमति दिया कि कुछ दिनों के अंतराल में समस्याओं को कैबिनेट की बैठक में रखने का प्रस्ताव दिया गया l इसलिए 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल होने वाला तत्काल स्थगित किया जाता है l एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओमकार नाथ झा जी ने कहा कि हम जनवरी 2024 तक सरकार के वार्षिक बजटीय घोषणा तक इंतजार करेंगे अगर हमारे समस्याओं जैसे अनुकंपा कमीशन में वृद्धि मानदेय लागू करने पर विचार नहीं किया जाता है तो पुण: जनवरी 2024 के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे l

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply