Jharkhand

गोंदलपुरा से अडानी वापस जाओ” की मांग लेकर विधानसभा में धरने पर बैठीं विधायक अंबा प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

गोंदलपुरा के ग्रामीण अडानी के विरोध में है, सरकार संज्ञान ले एवं अडानी को खनन कार्य करने से रोके- अंबा प्रसाद

विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद गोंदलपुरा से अडानी वापस जाओ का तख्ता हाथ में लेकर विधानसभा में धरने पर बैठ गई। विधायक अंबा प्रसाद ने इस दौरान मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के गोंदलपुरा में अडानी कंपनी के द्वारा खनन कार्य प्रस्तावित है। उक्त क्षेत्र के लोग परियोजना के भारी विरोध में है। इस संदर्भ में मेरे द्वारा पूर्व भी विधानसभा में मामला उठाया गया था जिस पर विभाग द्वारा स्वीकार किया गया था कि अदानी प्रोजेक्ट का ग्रामीण भारी विरोध कर रहे हैं। परंतु विगत दिनों से कंपनी के अधिकारियों की हलचल काफी तेज होने पर ग्रामीण कई दिनों से धरना में बैठे हुए हैं। कुछ दिनों पूर्व कई किलोमीटर पैदल चलकर अडानी वापस जाओ के नारे लगाते हुए परियोजना का विरोध हज़ारों ग्रामीणों द्वारा किया गया। लेकिन कंपनी के अधिकारियों के द्वारा फर्जी केस मुकदमा दर्ज करके लोगों को डराने धमकाने का कार्य किया जा रहा है। इसलिए इस पर सरकार को संज्ञान लेते हुए अडानी कंपनी के द्वारा प्रस्तावित कोयला खनन परियोजना को रोकने हेतु कदम उठाना चाहिए।

अंबा प्रसाद ने यह भी कहा कि उक्त क्षेत्र की भूमि बहू फसली भूमि है जहां वर्षभर खेती की जाती है तथा लोग पूर्णता खेती पर निर्भर है। ऐसे में कोयला खनन परियोजना चालू होने से लोगों का घर आशियाना उजड़ जाएगा तथा जीविकोपार्जन में काफी संकटे आ जाएगी इसलिए ग्रामीणों की मांग पर परियोजना पर तत्काल रोक लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी गोंदलपुरा के ग्रामीणों के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर मामले को प्रकाश में डाला है और चलते सत्र के दौरान गैर सरकारी संकल्प मे भी अडानी के मामले को विधानसभा में रखा गया है आने वाले दिनों पर इस पर चर्चा होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...