Jharkhand

21 अगस्त नगर निगम घेराव – प्रदर्शन को लेकर मायुमो जिला उपाध्यक्ष काफी सक्रिय

Share
Share
Khabar365news

नगर निगम का घेराव प्रदर्शन एतिहासिक होगा : संदीप कौशल

धनबाद: मंगलवार 1 अगस्त को मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संदीप कौशल 21 अगस्त को नगर निगम घेराव को लेकर काफी सक्रिय है। जबसे मायुमो द्वारा आह्वान किया गया। उसी दिन से धरना प्रदर्शन को लेकर सरायढेला, हाउसिंग कॉलोनी, मनोरम नगर, पुराना बाजार, बरमसिया, धेया, बैंक मोड़, मटकुरिया, गोधर, केंदुआ, भूली, पुटकी, पांडरपाला, आजाद नगर, वासेपुर आदि क्षेत्रों में दौरा एवं बैठक आयोजित कर लोगों से निगम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 21 अगस्त को धनबाद चलने का आह्वान किया। मंगलवार को मनोरम नगर में एक बैठक को संबोधित करते हुए मायुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप कौशल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र नरक निगम क्षेत्र बनकर रह गया है।पूरा नगर निगम क्षेत्र कूड़े कचड़े के ढेर में खड़ा है।यहां सुविधा के नाम पर केवल वसूली ही की जाती है। कोई भी योजना धरातल पर नजर नहीं आ रही है।जहां तहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है l निगम द्वारा जितनी भी मशीनें खरीदी गई है। केवल शोभा मात्र रह गया है। नगर निगम केवल पोस्टर बैनर के द्वारा अपने आप को स्वच्छ बता रही है। जबकि धरातल पर स्थिति कुछ और है। होल्डिंग टैक्स,पानी टैक्स, स्वक्षता टैक्स के साथ- साथ आम जनता अनगिणत टैक्स देते-देते त्रस्त है। शौचालय बना तो है, मगर निगम क्षेत्र में पानी के अभाव में शोभा का विषय बना हुआ है। अच्छी गुणवत्ता नहीं रहने के कारण शौचालय की दुर्दशा काफी जर्जर है। प्रतिदिन साफ सफाई नहीं होने के कारण सड़ांध – बदबूदार गन्धे आना स्वाभाविक है। इससे नाना प्रकार की बीमारिया फैलने की आशंका बनी हुई है। सड़क तथा नाली की स्थिति ऐसी है जरा सी बारिश में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।बैठक में मुख्य रूप से औरधेंदु दत्ता, राहुल रंजन, राहुल दुबे आदि शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...