Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा ने झारखण्ड में कुपोषण की समस्या पर सदन का ध्यान करवाया आकृष्ट

Share
Share
Khabar365news

जेएमएम-कांग्रेस सरकार महिलाओं व बच्चों को पोषण देने में विफल: सांसद जयंत सिन्हा

हम सभी अवगत हैं कि लोकसभा का मानसून सत्र चल रहा है। सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हज़ारीबाग लोकसभा का नेतृत्व कर रहे हैं। वे सदन में देश, झारखण्ड व हज़ारीबाग एवं रामगढ़ से जुड़े अनेक मुद्दे उठा रहे हैं।

सांसद जयंत सिन्हा ने लोकसभा के जीरो ऑवर में झारखण्ड में कुपोषण की समस्या के गंभीर मामले पर सदन का ध्यान आकृष्ट करवाया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का भविष्य, हमारे बच्चे झारखण्ड में बुनियादी पोषण और भोजन से वंचित हैं। पोषण संबंधी सूचकों के मामले में आज झारखण्ड सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है और जेएमएम-कांग्रेस सरकार अभी भी इससे बेफिक्र नजर आ रही है।

एनएफएचएस-5 (NFHS-5) और आईएफपीआरआई (IFPRI) के अनुसार, झारखण्ड में 5 वर्ष से कम उम्र के 38 लाख बच्चों में से 23 लाख से अधिक एनीमिक हैं। 15 लाख अविकसित हैं और 8 लाख से अधिक बच्चे कमजोर हैं। केवल बच्चे ही नहीं, हमारी महिलाएं भी पीड़ित हैं। झारखण्ड में 26 लाख से ज्यादा महिलाएं अंडरवेट, यानी आयु और ऊंचाई के अनुसार मानक वजन से कम वजन की हैं। राज्य में 66% महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। इससे भी निराशाजनक बात यह है कि 57% गर्भवती महिलाएं एनीमिया से ग्रसित हैं।

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि कोई भी राज्य तब तक प्रगति नहीं कर सकता है, जब तक राज्य सरकार अपनी जनता के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देती। जहाँ हम अपने लोगों के लिए उज्ज्वल और प्रगतिशील भविष्य का सपना देख रहे हैं, वहीँ झारखण्ड सरकार महिलाओं और बच्चों को बुनियादी भोजन और पोषण भी प्रदान करने में असमर्थ है, जो कि अत्यंत शर्मनाक है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस सम्बन्ध में झारखण्ड सरकार को सख्त निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...