Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा जी के प्रयासों से बन रहा विशाल रसोईघर

Share
Share
Khabar365news

अक्षयपात्रा रसोईघर – हज़ारीबाग के विकास की उपलब्धि

अब बच्चे भोजन के अभाव में शिक्षा से नहीं रहेंगे वंचित: सांसद जयंत सिन्हा

माननीय हज़ारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी हज़ारीबाग लोकसभा के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्यरत हैं। उनके प्रयासों से हज़ारीबाग में अक्षयपात्रा रसोईघर की परियोजना आकार ले रही है, जिसे बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। ₹27 करोड़ की लागत से डेमोटाण्ड में बन रहा यह रसोईघर ज़िले के 565 सरकारी विद्यालयों के लगभग 1 लाख बच्चों को रोज़ाना पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध करवाएगा। यह अक्षयपात्रा के विश्व के 5 सबसे बड़े रसोईघरों में से एक होगा।

श्री जयंत सिन्हा जी ने बीते दिनों इस परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह रसोईघर अपने आप में विशिष्ट व अनूठा है, क्योंकि यह भोजन की उपलब्धता की क्षमता व गुणवत्ता में वृद्धि करेगा। साथ ही यह विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त होगा। इसके निर्माण के लिये दुनिया भर से उपकरण मंगाए गए हैं और यहाँ बहुत सी चीजें गैस की जगह भाप से बनाई जाएंगी। यह रसोईघर बड़ी संख्या में रोज़गार का भी सृजन करेगा। इससे स्थानीय किसानों व व्यापारियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यहां खाना बनाने के लिए सब्ज़ी व राशन क्षेत्र से ही ख़रीदा जायेगा। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।

श्री जयंत सिन्हा जी ने इस परियोजना की परिकल्पना मानव संसाधन विकास को ध्यान में रखकर की है। जब बच्चों को नियमित रूप से गुणवत्ता पूर्ण भोजन मिलेगा तो उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा और विद्यालय में उपस्थिति बढ़ेगी। पौष्टिक खाना खाने से कुपोषण में कमी आएगी और तन-मन सुदृढ़ होगा, जिससे बच्चे बेहतर पढ़ाई और प्रदर्शन कर सकेंगे।

श्री जयंत सिन्हा जी के प्रयासों से अब इसी के तर्ज पर रामगढ़ में भी अक्षयपात्रा का विशाल रसोईघर बनाया जा रहा है। इसके लिए वे काफी समय से प्रयासरत थे। उन्होंने इसके निर्माण व संचालन के लिये सीसीएल से आग्रह किया और सीएसआर के माध्यम से ₹22 करोड़ की राशि की स्वीकृति दिलवाई है। इस रसोईघर के निर्माण हेतु ₹15 करोड़ व इसके संचालन पर ₹7 करोड़ की राशि की लागत आएगी। इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिये वे निरंतर जुटे हुए हैं और इस संबंध में रामगढ़ ज़िला प्रशासन, सीसीएल व अक्षयपात्रा की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश व सहयोग प्रदान कर रहे हैं। यह रसोईघर सरकारी विद्यालयों के 50 हज़ार बच्चों को रोज़ाना पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराएगा। इसे अगले 2 वर्षों में तैयार कर लिया जाएगा।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अब हज़ारीबाग व रामगढ़ का कोई बच्चा भोजन के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। यह हमारे लिए बेहद हर्ष और गर्व की बात है कि पूरे संसदीय क्षेत्र में बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मैं इस रसोईघर का निर्माण करवा रहा हूँ। जब बचपन पोषित होगा तो क्षेत्र उन्नत बनेगा। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इन विशाल परियोजनाओं को हर सहयोग उपलब्ध करवाने हेतु माननीय केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी जी व माननीय केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...