रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध आस्था का केंद्र रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में आज साऊथ इंडियन व बोलीवुड एक्टर रजनीकांत मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे इस बीच रामगढ़ एसपी पीयुष पांडेय ने उनका स्वागत बूके देकर किया। बताते चलें कि प्रसिद्ध एक्टर रजनीकांत का सबसे पहले रांची आगमन हुआ था जिसके बाद आज रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे। भारत के महानतम अभिनेताओं में से एक और महान व्यक्ति एवं सुपरस्टार रजनीकांत का सबसे पहले रांची अवागमन हुआ जहां सबसे पहले राजभवन में राज्यपाल ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की । इस दौरान झारखंड राज्य व रामगढ़ जिले में बहुत खुशी का माहौल है। झारखंड की महान धरती पर उनका हृदय से स्वागत किया गया।
Leave a comment