Home Jharkhand *एनपीपीसीएफ के तहत किया गया एक दिवसीय जांच शिविर का आयोजन*
Jharkhand

*एनपीपीसीएफ के तहत किया गया एक दिवसीय जांच शिविर का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ० महालक्ष्मी प्रसाद के नेतृत्व में मध्यमिक विद्यालय कोठार में एनपीपीसीएफ कार्यक्रम के तहत फ्लोरोसिस बीमारी से संबंधित कैम्प का आयोजन किया गया।**कैम्प के दौरान डिस्ट्रिक्ट कन्सल्टेंट डॉ पल्लवी कौशल के द्वारा कुल 160 बच्चों की जांच की गई एवं मौके पर ही संदिग्ध बच्चों का यूरिन सैम्पल की जांच श्री जितेंद्र कुमार के द्वारा की गई। साथ ही विद्यालय के पानी मे भी फ्लोराइड की जांच की गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट, NPPCF डॉ० पल्लवी कौशल के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि फ्लोरोसिस एक लाइलाज बीमारी है जो धीरे-धीरे हड्डियों को खत्म करने की क्षमता रखती हैं एवं बचाव ही इसका इलाज है। इस बीमारी से बचाव सभी को अपने खाने में हरी सब्जी, फल एवं दुध जैसे पदार्थों को शामिल करना चाहिए और काला नमक के उपयोग से परहेज करना चाहिए क्योंकि काला नमक फ्लोरोसिस बीमारी का एक बहुत बड़ा कारण है। साथ ही उन्होंने सभी को जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति फ्लोरोसिस की निःशुल्क जाँच सदर अस्पताल में करा सकते हैं।**शिविर को सफल बनाने में एएनएम मंजू एवं संबंधित क्षेत्र की साहिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।**कैम्प के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर जानकारी दी गई:-*1. जंक फ़ूड जैसे चाट-गुपचुप जैसे पदार्थों का कम से कम सेवन करना की सलाह दी गई।2. अपने आहार में फल, हरी सब्जी, दूध जैसे पदार्थों को नियमित रूप से शामिल करने की सलाह दी गई।3. काली चाय के सेवन से बचने की सलाह भी दी गई।4. फ्लोरोसिस के लक्षण दिखने पर सदर अस्पताल आकर नि:शुल्क जांच करवाएं।5. नल के जल को बोरिंग से ज्यादा प्राथमिकता देने की सलाह दी गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

Khabar365newsउपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...