Jharkhand

*जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों व 15 वें वित्त आयोग के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री सुदर्शन मुर्मू के द्वारा उपयुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को 15वें वित्त आयोग के तहत ली गई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिन पंचायतों के मुखियाओं द्वारा विकास कार्यों को लेकर राशि खर्च नहीं की गई है उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिया वहीं उपायुक्त ने वर्तमान में 15वें वित्त आयोग के तहत चल रही योजनाओं का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा उपायुक्त को बताया गया कि रामगढ़ जिले के 125 पंचायतों में से 120 पंचायतों में पंचायत भवन निर्मित है वहीं शेष 5 पंचायत भवन निर्माणाधीन है। मौके पर उपायुक्त ने नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए ससमय निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अधिकारियों व कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक आयोजित कर जिले में प्राथमिकता के आधार पर किए जाने वाले विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं का चयन करने हेतु कार्य करने का निर्देश दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में छात्राओं का प्रदर्शन, गर्मी से कई बेहोश

Khabar365newsकोडरमा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय की बदहाल व्यवस्था...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अर्चना रेशमा मिंज को मिला पुलिस मेडल

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची की रहने वाली अर्चना रेशमा मिंज को उनके सराहनीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

RSS पर अमेरिकी आयोग की टिप्पणी भारत ने नकारी

Khabar365newsनई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर अमेरिकी आयोग की ओर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शिक्षक जनगणना ड्यूटी से नहीं कर सकते इनकार: HC

Khabar365news[स्थान]। जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण...