Jharkhand

मृतक जानकी के आवास पहुंचे यादव महासभा के सदस्य

Share
Share
Khabar365news

गोलीकांड की घटना को लेकर अखिल भारतीय यादव महासभा के सदस्य एसपी से करेंगे मुलाकात दोषियों के विरुद्ध न्याय संगत कार्रवाई की करेंगे मांग

कुजू: गोलीकांड की घटना के बाद शनिवार को अखिल भारतीय यादव महासभा के सदस्य बड़ी तादाद में मृतक पोचरा निवासी जानकी यादव के आवास पहुंचे. यहां महासभा के सदस्यों ने आश्रित परिवार से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. तत्पश्चात महासभा के सदस्यों ने कहा कि जिला में अपराध की घटनाएं काफी बढ़ गया है. अपराधी सरेआम घटना को अंजाम दे रहे हैं. हाल के दिनों में जानकी यादव की भी गोली मारकर निर्मम हत्या की गई जो समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. सदस्यों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मामले में चुप नही रहने की हुंकार भरी. कहा वे जल्द रामगढ़ एसपी से मुलाकात कर दोषियों के विरुद्ध न्याय संगत कार्रवाई की मांग करेंगे. गौरतलब हो कि गत 13 अगस्त को हथमारा सतीबेड़ा स्थित जमीन में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इस क्रम में एक पक्ष से गोली चालन का भी कार्य किया गया था. जिसमें जानकी यादव की मौत हो गई थी. इधर घटना से मृतक का परिवार पूरी तरह मर्माहत है. साथ ही उनका रो-रो कर बुरा हाल है. मौके पर हजारीबाग के पूर्व विधायक मनोज यादव, यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमेश यादव, जिला अध्यक्ष हीरा गोप, सचिव अनिल कुमार सिंह, अशोक यादव, ब्रह्मदेव प्रसाद, संतोष यादव, महेश यादव, अर्जुन यादव, दामोदर यादव, रमन यादव, नकुल यादव, कमल यादव, नेमन यादव, धनराज यादव, जयनाथ यादव, संजय यादव, सुरेश यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...