Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा ने हज़ारीबाग व रामगढ़ में प्रेसवार्ता को किया संबोधित

Share
Share
Khabar365news

25 व 26 अगस्त को क्षेत्र में विराट स्तर पर चलाया जायेगा वोटर चेतना महाअभियान

सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने हज़ारीबाग स्थित सांसद कार्यालय अटल सेवा केंद्र व रामगढ़ के मरार स्थित गुरुकुल रामा ग्लास में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान भाजपा द्वारा चलाये जा रहे वोटर चेतना महाअभियान समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

हम सभी अवगत हैं कि भारत में लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मतदाताओं की विशेष भूमिका है। देश व राज्य में सरकारें चुननें और उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करना जनता ही तय करती है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
लोकतंत्र में मतदान बहुत जरूरी है और जब तक मतदान करने का हक आम जनता के पास है तभी तक किसी देश में लोकतंत्र जिंदा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार विभिन्न माध्यमों से देश में मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करती रहती है। उसी प्रकार हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत देश भर में 25 व 26 अगस्त को भाजपा द्वारा विराट स्तर पर वोटर चेतना महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत भाजपा कार्यकर्त्ता अपने-अपने बूथ व क्षेत्र में लोगों को इस बारे में जागरूक करेंगे। इसके लिए भाजपा द्वारा बड़े स्तर पर रणनीति बनाई गयी है।

सांसद जयंत सिन्हा व भाजपा हज़ारीबाग व रामगढ़ के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिनका नाम मतदान सूची में नहीं है या उन्हें अन्य कोई भी परेशानी आ रही है तो भाजपा कार्यकर्त्ता इसका समाधान करेंगे। हज़ारीबाग लोकसभा का कोई निवासी यदि अभी 18 वर्ष के हुए हैं या स्थानांतरित हुए हैं तो वे चुनाव आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर फॉर्म 6 भरें।
आवश्यक दस्तावेज-

  • एक फोटो
  • आधार कार्ड
  • जन्मतिथि का प्रमाण
  • पते के प्रमाण की स्वप्रमाणित प्रति

यदि आपकी मतदाता सूची में कोई अनाधिकृत वोटर हैं तो फॉर्म 7 भरें।
आवश्यक दस्तावेज-
•आपत्ति के समर्थन में दस्तावेज (जैसे मृत्यु प्रमाण पत्र )

  • आपत्तिकर्ता / आवेदक का EPIC नंबर

यदि आप अपने मतदाता विवरण में कोई सुधार चाहते हैं तो फॉर्म 8 भरें।
आवश्यक दस्तावेज-

  • यदि पता बदलना है तो (पते के प्रमाण की स्वप्रमाणित प्रति)
  • दिव्यांग व्यक्ति को चिह्नित करने के लिए (दिव्यांगता का प्रमाण पत्र)
  • EPIC प्रतिस्थापन के लिए (FIR की प्रति )
  • EPIC या आधार कार्ड

इसके साथ ही आप मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर यह सब कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा अपने निकटतम भाजपा बूथ एजेंट से संपर्क कर भी यह सभी जानकारी व कार्य सुनिश्चित करवा सकते हैं।

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हमारे देश में मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। लोकसभा चुनाव हों या विधानसभा चुनाव जनता बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा लेती है। यह हमारा संवैधानिक हक़ व कर्तव्य है कि हम देश की दिशा व दशा तय करने में अपना योगदान दें। मैं अपने क्षेत्र के युवाओं और अन्य सभी वासियों से अपील करूंगा कि वे भाजपा द्वारा चलाये जा रहे इस महाअभियान में बड़ी संख्या में भाग लें और मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं। मुझे विश्वास है कि हमारे नागरिक जागरूकता दिखाएंगे और इस अभियान को सफल बनाएंगे। मौके पर अशोक यादव, प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा, विनोद कुमार बिगन, तलत शब्बीर उर्फ बाबू खान, दीपक नाथ सहाय, ज्ञान प्रकाश, अनूप भाई वर्मा, रणधीर पांडे,कबिंद्र यादव, रीत लाल यादव, विनोद भगत, रंजीत सिंह, बबल सिन्हा,राकेश सिंह सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।उक्त जानकारी सांसद जयंत सिन्हा जी के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा जिले में एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

हुल दिवस पर जामताड़ा में शक्ति प्रदर्शन

Khabar365newsजामताड़ा। हुल दिवस के अवसर पर जामताड़ा में कोल्हान टाइगर संगठन की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आज 1,042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत करेंगे वितरण

Khabar365newsरांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रही युवती को मारी टक्कर

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया...