Ranchi

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बहनों द्वारा ई_रिक्शा चालकों, ऑटो चालकों एवं रिक्शा चालकों को रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु जीवन की कामना की

Share
Share
Khabar365news

रांची | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रांची महानगर की जिलाध्यक्ष अनीता वर्मा की अध्यक्षता में आज रांची महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में स्नेह यात्रा कार्यक्रम के तहत , महिला मोर्चा की बहनों द्वारा ई_रिक्शा चालकों, ऑटो चालकों एवं रिक्शा चालकों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई

, साथ ही रिक्शा चालकों को सम्मानित कर उन्हें मिठाई खिलाकर उनके पूरे परिवार की खुशियां हमेशा बनी रहे इसकी कामना की गई । अनीता वर्मा ने रिक्शा चालकों को आग्रह किया कि वह अपने परिवार के सुख-दुख में भी हमें याद करें और महिला मोर्चा की बहनों को अपने सुख-दुख भी साझा करें,

जब हम एक परिवार के होने का अनुभव करेंगे तभी तो परिवार के हर दुख सुख में साथ रहेंगे। महिला मोर्चा की बहनों ने भी आग्रह किया की सिर्फ आज के लिए ही नहीं बल्कि जब तक जीवन है तब तक रक्षा सूत्र बांधेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री दिव्या साहू, उपाध्यक्ष ज्योति सिन्हा, अर्चना सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी नम्रता सोनी, चुटिया मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेनू सिंह, डोरंडा मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष अनीता मोदे ,रीना थापा,संगीता थापा, ऑटो चालकों में धर्मेंद्र कुमार ,सूरज , मंटू लाल नसीम खान, साबिर खान सहित कई ऑटो चालक गण उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

ड्राफ्ट योजना से पहले सभी हितधारकों की राय लेने का निर्देश

Khabar365newsरांची। जगन्नाथपुर मंदिर से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

स्टेडियम पहुंचे अफसर, बाबूलाल की चेतावनी

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Khabar365newsरांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम...