देश - विदेश

रूस ने यूक्रेन पर दागी ताबड़तोड़ मिसाइलें, आधा कीव अंधेरे में रहने को मजबूर

Share
Share
Khabar365news

रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस और यूक्रेन के बीच में युद्ध और ज्यादा विध्वंसक रूप ले चुका है। जब से रूस ने यूक्रेन के शांति प्रस्ताव को खारिज किया है, जमीन पर स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण बन गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि एक बार फिर यूक्रेन में जगह-जगह सायरन बज रहे हैं, हर समय हवाई हमले का डर सता रहा है। इसी कड़ी में रूस की तरफ एक के बाद एक कई मिसाइलें दागी गई हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने बताया है कि रूस की तरफ से 100 मिसाइलें दागी गई हैं। इन हमलों से कीव, ज़ाइटॉमिर और ओडेसा जैसे इलाकों में भारी नुकसान हुआ है।

रूस के निशाने पर कीव:

कीव में तो हालात काफी खराब हो गए हैं। वहां पर इस समय 40 फीसदी आबादी बिना बिजली के रहने को मजबूर हो गई है। ओडेसा और निप्रॉपेट्रोस जैसे इलाकों में तो खुद ही यूक्रेनी सरकार ने बिजली कटौती का ऐलान कर दिया है। तर्क दिया जा रहा है कि एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को ज्यादा नुकसान ना पहुंचे, इस वजह से कई इलाकों में बिजली काट दी गई है। इस वजह पहले से युद्ध से परेशान लोग अब अंधेरे में रहने को भी मजबूर हो गए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडदेश - विदेशब्रेकिंग

ह्यूस्टन में ICE एजेंट की गोली से व्यक्ति की मौत

Khabar365newsह्यूस्टन। अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में गाड़ी रोकने की कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडदेश - विदेशब्रेकिंग

ईरान की टारगेट लिस्ट में सबसे ऊपर हूं ट्रंप का बड़ा दावा

Khabar365newsवॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि...