CrimeJharkhand

*भदानीनगर लपंगा वेंकटेश स्पंज फैक्ट्री में ट्रक की चपेटे में आने से मजदूर की मौत,आक्रोशित लोगों द्वारा फैक्ट्री के मुख्य गेट में विरोध प्रदर्शन*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भदानीनगर लपंगा वेंकटेश स्पंज फैक्ट्री में भुरकुंडा पटेल नगर निवासी मनदीप सिंह की आज वेंकेटेश फैक्ट्री में काम करने के दौरान ट्रक की चपेटे में आने से मौत हो गई। जिसके बाद प्लांट में कार्यरत मजदूरों द्वारा गंभीर रूप से घायल अवस्था में रामगढ़ होप अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक और चालक को अपने हिरासत में लेकरशव को पोस्टमार्टम में भेजा।घटनाक्रम की खबर फैलते ही क्षेत्र वासी और परिजनों द्वारा भदानीनगर पहुंचकर फैक्ट्री प्रबंधक से न्याय और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।परिजन व कंपनी प्रबंधक के अधिकारी में हुई घंटो वार्ता के बाद भी फिलहाल मुआवजा का निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।जिसके बाद नाराज़ ग्रामीण व परिजनों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट के पास डेड बॉडी के साथ विरोध प्रदर्शन कर न्याय और मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Khabar365newsरांची।श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब ट्रैकमैन्टेनर्स भी बन सकेंगे जूनियर इंजीनियर

Khabar365newsधनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...