Jharkhand

रामगढ़ ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार दंपत्ति की मौत

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र की है। जहां चितरपुर बाजार में ट्रेलर ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। बाइक पर एक दंपत्ति के साथ ही उनके नन्हें बेटा-बेटी भी सवार थे। जानकारी के अनुसार, रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर में बैंक ऑफ इंडिया के पास गोला की ओर से रामगढ़ की ओर दंपत्ति अपने दोनों बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण बाइक सवार लइयो निवासी प्रवीण रविदास, उनकी पत्नी और एक छोटी बेटी मुन्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में प्रवीण रविदास का बेटा सुरक्षित है। दुर्घटना को देखकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं कुछ लोगों ने ट्रेलर का पीछा किया। ट्रेलर को ग्रामीणों ने गोला के पास धर दबोचा। हालांकि, उसका ड्राइवर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, प्रवीण रविदास गोला के पुरबडीह से अपने घर वेस्ट बोकारो लइयो लौट रहे थे। इस दौरान यह दुर्घटना घटी है। स्थानीय चंद्रशेखर पटवा ने बताया कि सड़क संकीर्ण हो गई है। सड़क काफी खराब बनाई गई है, जिसके कारण लगातार बाजार इलाके में दुर्घटना होते रहती है। जिला प्रशासन को स्पीड कम करने के लिए इस इलाके में कोई कदम उठाने चाहिए। वहीं, रजरप्पा थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह ने कहा कि ट्रेलर चालक की लापरवाही के कारण दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें बाइक सवार सहित उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई है। ट्रेलर को पकड़ लिया गया है और उसे गोला थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...