BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद स्टेशन पर बड़ा हादसा टला लगेज स्कैनर में फंस गया बच्चे का हाथ

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन के साउथ प्लेटफॉर्म स्थित एग्जिट गेट पर लगेज स्कैनिंग मशीन में एक बच्चे का हाथ फंस गया। यह घटना रात करीब 9:40 बजे की है, जब मशीन के रोलर में बच्चे का दाहिना हाथ जा फंसा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। तत्काल मशीन को बंद कराया गया ताकि हाथ पर और दबाव न पड़े। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, जिसमें लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद मशीन के प्लेट को काटकर बच्चे का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घायल बच्चे की पहचान शुभम अग्रवाल के रूप में हुई है, जो धनबाद के पुराना बाजार निवासी राजीव रंजन अग्रवाल उर्फ बबलू अग्रवाल का पुत्र है। शुभम अपने परिवार के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचा था। बारिश के कारण परिवार कुछ समय के लिए एग्जिट गेट के पास रुका हुआ था, इसी दौरान शुभम खेलते-खेलते स्कैनिंग मशीन के करीब चला गया।न प्राथमिक उपचार के लिए मौके पर मौजूद डॉक्टर ने तत्काल बच्चे की जांच की। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...