BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

जेल में बंद कैदियों की शाही जिंदगी महंगे ड्राई फ्रूट्स तक की व्यवस्था

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू जिला सेंट्रल जेल में सोमवार देर शाम अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश पर की गई। निरीक्षण दल का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा और एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने किया। निरीक्षण के दौरान जेल के सभी वार्डों की बारीकी से जांच की गई। हालांकि, इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। लेकिन, कुछ हाई प्रोफाइल कैदियों के बैरकों में बड़ी मात्रा में महंगे ड्राई फ्रूट्स पाए गए, जिस पर अधिकारियों ने हैरानी जताई।

अधिकारियों ने निरीक्षण के क्रम में कैदियों की उपस्थिति पंजी, भोजन और पेयजल की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाएं और दवाओं की उपलब्धता, अभिलेख संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, कपड़े और आवश्यक सामग्री का वितरण, मुलाकात पंजी और जेल अनुशासन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। फिलहाल पलामू सेंट्रल जेल में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप, सुजीत सिन्हा, डब्लू सिंह सहित कई हाई प्रोफाइल कैदी बंद हैं। नियमों के अनुसार, सेंट्रल जेल का निरीक्षण हर महीने एक बार किया जाना अनिवार्य है।

इस संबंध में पलामू जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जानकारी साझा की गई है। उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि केंद्रीय कारागार की व्यवस्था कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पारदर्शिता, अनुशासन और सुशासन बनाए रखने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

अबुआ आवास में बायोमेट्रिक फर्जीवाड़े का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मुद्दे पर नीरा यादव का विरोध

Khabar365newsरांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक नीरा यादव...