Hazaribaghब्रेकिंग

हजारीबाग : जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर के बाद लगी आग

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड कोनहरा खुर्द के समीप एक बड़ी सड़क दुर्घटना घटी है। हाईवा और ट्रेलर वाहन की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते आग विकराल रूप ले ली और दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे। बताया जा रहा है कि बरही के तरफ से ट्रेलर वाहन आ रही थी और बगोदर के तरफ से हाईवा वाहन बरही की ओर जा रही थी । इसी दौरान कोहनरा खुर्द जीटी रोड में घटना घटी है।

दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करते रहे। बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिंदूरिया ने बताया कि यह दुर्घटना हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुई है। टक्कर के तुरंत बाद हाईवा वाहन के चालक अपने वहां से बाहर निकलकर फरार हो गया। जबकि अन्य दो लोगों के वाहन के केबिन में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग इतनी विकराल है कि अंदर फंसे लोगों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। वहीं इस घटना के कारण जीटी रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और आवागमन बाधित हो गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhand

मुठभेड़ में घायल शिक्षक गैंग का सदस्य निकला

Khabar365newsहजारीबाग : हजारीबाग में पुलिस के साथ मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग का...