BreakingNational

बालको प्लांट में भीषण हादसा: सुरक्षा में बड़ी चूक से मचा हड़कंप, कर्मचारियों में डर का माहौल

Share
Share
Khabar365news

कोरबा। बालको प्लांट में 20 साल पुराना इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र अचानक गिर गया. गनीमत रही कि इस दौरान आस-पास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि हो सकती थी. सेपको कंपनी ने 2004-05 में बालको एल्यूमिनियम प्लांट में इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र का निर्माण किया था. इस घटना के बाद हड़कप मच गया है. हादसे के बाद एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए जा रहे हैं. स्थानीय कर्मचारियों का आरोप है कि उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है, और सुरक्षा नियमों की अनदेखी हो रही है. 2009 में बालको प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ था जब निर्माणाधीन चिमनी गिर गई थी, जिसमें कम से कम 45 लोगों की मौत हुई थी. इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराई गई कंपनियों में से एक सेपको के खिलाफ मामला अभी भी अदालत में चल रहा है. फिलहाल ताजा मामले में संयंत्र प्रबंधन की की ओर से किसी तरह का कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...