गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव में पति- पत्नी के बीच हुई चाकूबाजी में दोनों घायल हो गए। घायल दंपति की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौजिया गांव निवासी दीपक गुप्ता और उसकी पत्नी सुषमा गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुषमा के पति विदेश में रहता है। तीन वर्षों से जरही गांव में अपना घर बनाकर दोनों रहते है। कुछ महीने से सुषमा के पति घर बेचकर चिरौजिया रहना चाह रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच बराबर विवाद होते रहता था। कई बार इस बात को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। रविवार को सुषमा देवी के पति दीपक गुप्ता अचानक घर में घुसा और चाकू लेकर अपने पत्नी पर हमला कर दिया। उसके बाद सुषमा देवी जब चिल्लाने लगी तो वहां के लोग वहां जमा हो गए। उसके बाद दीपक के साथ मारपीट किया। घायल अवस्था में आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Leave a comment