BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विधायक संजीव सरदार ने दिशोम जाहेर स्थान में मारांग बुरु की पूजा

Share
Share
Khabar365news

पोटका विधानसभा अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के करनडीह स्थित दिशोम जाहेर स्थान में दिशोम बाहा बोंगा पर्व श्रद्धा एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और मारांग बुरु के समक्ष माथा टेक कर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। पर्व के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकगीतों और सांस्कृतिक उल्लास के बीच समुदाय की आस्था और एकजुटता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। रंग-बिरंगी वेशभूषा, लोक परंपराओं की सुगंध और सामूहिक पूजा-अर्चना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने प्रकृति और पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया। मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बाहा पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, प्रकृति के प्रति श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने क्षेत्र की उन्नति और लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
JharkhandPakurSports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीता खिताब

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल कार्यालय), पाकुड़...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में शराब पार्टी के बाद विवाद, युवक को लगी गोली

Khabar365newsरांची। राजधानी में देर रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में कथित धांधली का सॉफ्टवेयर कनेक्शन,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जांच में एक...