BreakingCrimeJharkhandRanchi

घर में हुआ जोरदार ब्लास्ट जिसमें एक महिला की मौत चार घायल

Share
Share
Khabar365news

रांची। गिरिडीह के शीतलपुर इलाके में रविवार रात एक घर में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे एक महिला की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना शीतलपुर निवासी उमेश दास के घर में हुई। धमाका इतना तेज था कि घर की छत दीवारों से अलग हो गई और पूरा घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ब्लास्ट में उमेश दास की सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमेश दास, उनकी पत्नी, बेटा और एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि अभी तक धमाके की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

कोलंबो में भारत की जीत, रात को मना जश्न,उठी हर हर महादेव से गूंज

Khabar365newsरांची : रविवार को कोलंबो के ऐतिहासिक आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मौसी के घर शुरू हुई मोहब्बत, महाशिवरात्रि पर मंदिर में बने हमसफर

Khabar365newsमहाशिवरात्रि पर गोड्डा जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी विवाह में बदल...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गर्लफ्रेंड संग पकड़े गए निलंबित सीओ का नया कारनामा, नशे में थार से मचाया हंगामा

Khabar365newsमहाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान झारखंड के लातेहार...