Uncategorized

76वें गणतंत्र दिवस पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने सेवा कार्यालय परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Share
Share
Khabar365news

गणतंत्र दिवस हमें संविधान के आदर्शों पर चलने और समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देता है – प्रदीप प्रसाद

76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने सेवा कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस गौरवशाली क्षण में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, समर्थकों, और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह का आयोजन देशभक्ति और उत्साह के माहौल में हुआ, जहां क्षेत्रवासियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर गणतंत्र दिवस की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा,आज का यह ऐतिहासिक पल मेरे जीवन का सबसे गर्वपूर्ण क्षण है। आप सभी के आशीर्वाद और समर्थन से मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि मैं अपने सेवा कार्यालय में, बतौर विधायक, तिरंगे को फहराने का सम्मान प्राप्त कर सका। इस अवसर पर मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं और यह वादा करता हूं कि जिस विश्वास के साथ आपने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है, मैं उस पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों का पालन करने और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। यह दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के अथक प्रयासों को याद करने और उनके सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में कार्य करने का अवसर है।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। उपस्थित सभी ने तिरंगे की शान में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया और संविधान में निहित एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास हमेशा रहेगा कि मैं हजारीबाग सदर क्षेत्र के विकास और जनता की बेहतरी के लिए पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करूं आपका सहयोग ही मेरी ताकत है,और आपके विश्वास से ही मैं इस जिम्मेदारी को निभा पा रहा हूं। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर आयोजित यह समारोह क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...