deogharJharkhand

देवघर के मीना बाज़ार में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकान हुई ख़ाक, करोड़ों का नुक्सान

Share
Share
Khabar365news

देवघर में बीती रात आग के कहर ने कोहराम मचा दिया। शहर के बीचों – बीच स्थित मीना बाजार सब्ज़ी मंडी में भीषण आग लग गई। जिससे करीब दो दर्जन से अधिक दुकाने देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। एक अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में करीब एक करोड़ से अधिक के  नुकसान की संभावना जताई जा रही है।आग कितनी भयावह थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, अहले सुबह तक दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए मशक्क़त करते नज़र आए। पीड़ित दुकानदारों मुताबिक, आग असामाजिक तत्वों के द्वारा लगाई गई है।हालांकि, अधिकारिक तौर पर आग की वजह का पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि, देवघर शहर का यह मुख्य बाजार है जहां से लोग खुदरा और होलसेल की खरीदारी करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि, देर रात बाजार बंद होने के एक घंटे के भीतर हुई इस अग्निकांड को लोग किसी साज़िश का नतीजा मान रहे हैं ।क्यूंकि, बीते 13 जनवरी यानी मकर संक्रांति के ठीक एक दिन पहले भी इसी इलाके में आगजनी को घटना सामने आई थी। जिसमें करीब दस लाख का नुकसान हुआ था.  स्थानीय दुकानदारों ने डीसी को आवेदन देकर इसकी जांच करने की मांग की भी थी इसी दौरान यह घटना घट गई है, स्थानीय लोगों ने असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...