Jharkhand

मानगो चौक से मानगो पुल तक ट्रैफिक समस्या के निदान को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित हुई।

Share
Share
Khabar365news

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार मानगो चौक से मानगो पुल तक ट्रैफिक समस्या के निदान को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में ट्रैफिक समस्या के विभिन्न कारणों पर चर्चा की गई तथा प्रभावी निराकरण को लेकर विमर्श किया गया। बैठक में नो इंट्री के समयावधि में बदलाव पर चर्चा, बसों में सिर्फ बस स्टैंड से ही सवारी बैठाने, मानगो चौक से डिमना चौक तक सड़क के किनारे सब्जी विक्रेताओं द्वारा किया गया अतिक्रमण को हटाने तथा स्थाई दुकानदारों द्वारा शेड गिराकर सामान रखे जाने पर कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई। बैठक में फिल्ड सर्वे के बाद सभी निर्णयों को धरातल पर उतारने की बात कही गई, 29.11.2024 से ही फिल्ड सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सड़क किनारे से हटाये जाने वाले सब्जी विक्रेताओं को उचित स्थान देने पर भी चर्चा की गई ताकि उनके रोजगार पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़े।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

मलेशिया में प्रवासी मजदूर की मौत, रोजगार की तलाश बनी त्रासदी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के 36 वर्षीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दामोदर नदी से अवैध बालू उठाव का धंधा खुलेआम, प्रशासन बना मूकदर्शक

Khabar365newsवहीं नदी किनारे बसे गांवों में रह रहे लोगों ने बताया कि...