BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में गर्मी का असर तेज, अगले 4 दिनों में तापमान 3°C बढ़ने की संभावना

Share
Share
Khabar365news

अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही गर्मी का एहसास तेजी से होने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण जमीन तपने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल के पहले सप्ताह में आसमान साफ रहेगा वहीं दूसरे सप्ताह में फिर से आंधी-बारिश की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। राज्य में अगले चार दिनों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।  दक्षिण व मध्य बिहार में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का माने तो 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक बारिश होने की उम्मीद बेहद कम बताई जा रही है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं, मगर वे राहत देने में नाकाम साबित हो सकते हैं। कैमूर और आसपास के इलाकों में तापमान के और ज्यादा बढ़ने की आशंका है। फिलहाल लू का खतरा नहीं, लेकिन तेज धूप लोगों की मुश्किलें जरूर बढ़ाएंगी। हालांकि, दक्षिण और पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में अभी भी मौसम के बिगड़ने की गुंजाइश बनी हुई है। 

सोमवार को जहां पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया था, वहीं मंगलवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह करीब 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। रोहतास जिले का डेहरी 37.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। राजधानी पटना में भी मौसम ने कुछ राहत दी, जहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, मधुबनी और किशनगंज जैसे जिलों में पारा 30 डिग्री के आसपास बना रहा, जिससे लोगों को सुकून का एहसास हुआ।

दूसरी तरफ, गया, अरवल, कैमूर, रोहतास, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा और जहानाबाद में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन के वक्त तेज धूप और बढ़ती तपिश ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। वहीं कल सीतामढ़ी में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर समेत पूर्वी बिहार के कई इलाकों में कल रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंकज्योतिष 22 अगस्त: योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर मिलेगा लाभ,

Khabar365newsरांची। अंकज्योतिष के अनुसार 22 अगस्त 2026 का दिन मेहनत, अनुशासन और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CAA-NRC मामले में 195 आरोपितों ने ठुकराया ऑफर

Khabar365news[स्थान]। CAA-NRC विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में 195 आरोपितों ने सुप्रीम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

वाराणसी में हिंदी के योगदान पर चर्चा,

Khabar365newsवाराणसी। हिंदी साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में पूर्णचंद्र गुप्त और नरेंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

यूपी में नए मोटर व्हीकल नियम लागू

Khabar365newsलखनऊ। उत्तर प्रदेश में मोटर व्हीकल नियमावली 2026 लागू कर दी गई...