हजारीबाग

दारू थाना की पहल से जागरूकता की नई मिसाल, जरगा बिरहोर टोली में चला विशेष अभियान

Share
Share
Khabar365news


थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन के नेतृत्व में ग्रामीणों को जागरूक कर बांटे गए कंबल व चॉकलेट

हजारीबाग। दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत जरगा बिरहोर टोली में आज पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों के बीच अवैध अफीम की खेती के दुष्परिणाम, यातायात नियमों का महत्व, मॉब लिंचिंग के ख़तरों, डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, मानव तस्करी तथा नशा मुक्ति जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया।

अभियान के दौरान थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उन्हें बताया कि कानून का पालन करना, गलत गतिविधियों से दूरी बनाना और सामाजिक कुरीतियों का विरोध करना ही एक सुरक्षित और प्रगतिशील समाज की पहचान है। उनके प्रेरक शब्दों ने लोगों में काफी उत्साह और जागरूकता उत्पन्न की। ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस टीम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद बुजुर्ग महिला-पुरुषों तथा दिव्यांग महिलाओं को गर्म कंबल वितरित किए। वहीं बच्चों के बीच चॉकलेट बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई। इस पहल ने ग्रामीणों के दिलों में पुलिस के प्रति भरोसे और आत्मीयता को और मजबूत किया है।

थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन की अगुवाई में आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ जागरूकता का माध्यम बना बल्कि पुलिस-जन सहयोग की एक मजबूत मिसाल भी प्रस्तुत की। दारू पुलिस की इस सकारात्मक पहल की हर ओर प्रशंसा हो रही है, क्योंकि यह अभियान ग्रामीणों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने की दिशा में उठाया गया प्रभावशाली कदम है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

रामनवमी पर हजारीबाग में हिंसा की काली छाया: तीन घटनाओं से दहला जिला, गदोखर में युवक की दर्दनाक हत्या

Khabar365newsहजारीबाग। आस्था और श्रद्धा का पर्व रामनवमी इस बार हजारीबाग के लिए...

हजारीबाग

रामनवमी को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयार पूरी टीम

Khabar365newsहजारीबाग शहरी क्षेत्र में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर बिजली विभाग ने...