JharkhandpatratupatratuRamgarh

सकारात्मक पहल का हुआ असर,माननीय मुख्यमंत्री से वार्ता के पश्चात हेसला वाशियों को घर खाली करने के लिए मिला सप्ताह-दस दिन का समय

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

रामगढ़ के पतरातू प्रखंड अंतर्गत हेसला पंचायत में अतिक्रमण हटाने के नाम पर हजारों परिवारों को अल्प सूचना पर बेघर करने का प्रयास सरासर अन्यायपूर्ण है। इस पंचायत में न सिर्फ लोगों के घर हैं, बल्कि स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और मंदिर जैसी करोड़ों की सरकारी संपत्तियां और जन-आस्था जुड़ी हुई है।


इस गंभीर विषय को लेकर आज विधायक रोशन लाल चौधरी हेसला पहुंचकर विस्थापितों और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। परीक्षा का समय है, शादियों का मौसम है और कई बुजुर्ग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं; ऐसे में रातों-रात घरों को खाली कराना मानवीय दृष्टिकोण से भी गलत है।

विधायक ने इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी रामगढ़ और मुख्य सचिव झारखंड सरकार अविनाश कुमार से सीधी वार्ता की है। विधायक ने कहा कि जनता को पर्याप्त समय और विकल्प दिया जाए। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री से माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर समस्या से अवगत करवाते हुए हेसला वाशियों के समस्या रखी। मेरे इस सकारात्मक पहल का निष्कर्ष निकालते हुए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें आश्वस्त किया कि ग्रामीणों को घर खाली करने के लिए सप्ताह-दस दिन का समय दिया जाएगा । इस सूचना के बाद हेसला वाशियों में हर्ष का माहौल हैं ।

विधायक चौधरी ने कहा कि हेसला की जनता को मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके हक और वजूद की इस लड़ाई में, मैं आपके साथ चट्टान की तरह खड़ा हूं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...