झारखंडब्रेकिंग

नया फ्लाईओवर बना स्टंट का अड्डा, उद्घाटन के बाद करतब करते दिखे कई युवक, देखें Video

Share
Share
Khabar365news

राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 6 जून को सिरमटोली फ्लाईओवर, जिसे अब बाबा कार्तिक उरांव फ्लाईओवर नाम दिया गया है, का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर के शुरू होते ही ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रही जनता को काफी राहत मिली है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।

लेकिन उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद यह फ्लाईओवर एक अलग ही कारण से चर्चा में आ गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इसी नए फ्लाईओवर पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो युवक ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जो अब विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, उद्घाटन के दिन ही वहां एक सड़क हादसा भी हुआ था। जिसमे एक-गाड़ी को नुकसान भी हुआ था। 

जहां एक ओर यह फ्लाईओवर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे केवल रोमांच और मनोरंजन का जरिया बना रहे हैं। इस तरह का स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह खुद उस युवक और अन्य राहगीरों की जान के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

ये देखें वीडियो

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
झारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज : प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार, 12 बोतल बरामद

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सकरूगढ़ निचला टोला स्थित पानी...

झारखंडब्रेकिंगरांची

IIM रांची में मुंशी प्रेमचंद की 145वीं जयंती पर “मंत्र” की हुई नाट्य प्रस्तुति

Khabar365newsभारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से महान हिंदी...

झारखंडब्रेकिंग

JMM नेता और पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद का निधन, सादगी और जनसेवा के थे मिसाल

Khabar365newsझारखंड : झारखंड ने आज अपना एक सच्चा गांधीवादी नेता खो दिया।...