Jharkhand

*रामगढ़ थाना चौक में स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा स्वदेशी मेला का आयोजन की तैयारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुआ।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ थाना चौक में स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा आज स्वदेशी मेला का आयोजन की तैयारी को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुआ। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंचासीन अतिथियों ने बताया कि स्थानीय छावनी फुटबॉल मैदान में 12 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेला का उद्देश्य स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देना, स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता लाना है। स्वालम्बी भारत से ही आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारा संकल्प साकार होगा। आम लोगों के बीच स्वदेशी मेला जागरूकता का माध्यम बनेगा। 12 फरवरी को मेला उद्घाटन समारोह में स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। संस्कार भारतीय कला संयोजिका पिंकी कुमारी ने बताया शहर में पहली बार स्वदेशी मेला का आयोजन हो रहा है। भारत सरकार का स्वलंबी अभियान है। उद्धेश्य लोगों के बीच स्वदेशी भावना को जागरूक करना है। मेला में आसपास क्षेत्र के लोगों को, युवाओं को अपनी योग्यता, कला प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। मेला मैदान में प्रतिदिन विविध कार्यक्रम जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सहित कई कार्यक्रम आयोजित होगें। समापन समारोह में विधिवत कार्यक्रम के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचम चौधरी, प्रो आलोक कुमार, मिथिलेश मंडल, विकास झा, पिंकी कुमारी, प्रेम गुप्ता , राजीव पामदत्त, प्रह्लाद साव, सोनु प्रताप सिंह, नितेश कुमार मोदी, विक्रम सिंह राठौड़, सुमित अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

कुडू में विशाल जामुन का पेड़ गिरने से गरीब महिला की घर क्षतिग्रस्त, एक बकरी की मौत

Khabar365newsलोहरदगा सद्दाम खान की रिपोर्ट कुडू: लोहरदगा जिले में लगातार हो रही...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

Khabar365newsउपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...